पूर्वांचल में 50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाशसारनाथ पुलिस ने नासिक से मास्टरमाइंड समेत परिवार को दबोचा
पूर्वांचल में 50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाशसारनाथ पुलिस ने नासिक से मास्टरमाइंड समेत परिवार को दबोचा
वाराणसी। पूर्वांचल में फैली 50 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। सारनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात महाराष्ट्र के नासिक से इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड राजेंद्र प्रसाद जायसवार को गिरफ्तार कर लिया।
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। यही नहीं, पुलिस ने उसकी पत्नी धनौती देवी और पुत्रवधू संगीता को भी हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार राजेंद्र प्रसाद मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और अपने परिवार व करीबियों के साथ मिलकर वाराणसी, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों में ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सारनाथ पुलिस सक्रिय हुई और साइबर सेल तथा सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया।मामले का खुलासा करते हुए एसीपी विदुष सक्सेना ने बताया कि दरोगा अमरजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने नासिक पुलिस की सहायता से एक मकान पर दबिश दी, जहां से आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कुल कितने लोगों से ठगी की और पैसे कहां निवेश या छुपाए गए।







