यूपी के 2800 शिक्षकों को मिल सकती है पुरानी पेंशन योजना का लाभ, शासन ने मांगी प्रमाणित सूची

लखनऊ।प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार 2001 बैच के बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने पर विचार कर रही है।

इस फैसले से प्रदेश के करीब 2800 शिक्षकों को बड़ा लाभ मिल सकता है।शासन स्तर से इस संबंध में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को निर्देश भेजे गए हैं। शासन ने कहा है कि वर्ष 2001 बैच के डायट से प्रशिक्षण प्राप्त सभी शिक्षकों की प्रमाणित सूची तैयार कर तत्काल भेजी जाए, ताकि पात्रता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

सूत्रों के अनुसार, यदि शासन स्तर पर मंजूरी मिलती है तो इन शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले पेंशन लाभों सहित दिया जाएगा। इस पहल को राज्य के शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है।