पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के लिए रितेश चंद्र श्रीवास्तव को ‘ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस’ एवं ‘मैन ऑफ द ईयर’ सम्मान
रितेश चंद्र श्रीवास्तव को मिला प्रतिष्ठित ‘ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस एवं मैन आफ द ईयर अवार्ड’
वाराणसी, 2 अक्टूबर 2026 :सीएमटी: क्लीन मीडिया टुडे के वाराणसी के चीफ रिपोर्टर रितेश चंद्र श्रीवास्तव ‘अंशू’ को इस वर्ष के प्रतिष्ठित ‘ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस एवं मैन आफ द ईयर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
युवा ऊर्जा, नवीन सोच, रचनात्मकता और अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष ‘ऑब्जर्वर यंग एक्सीलेंस एवं मैन आफ द ईयर अवार्ड’ सम्मान प्रदान किया गया।
‘ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन’ ने वर्ष 2026 के लिए क्लीन मीडिया टुडे, वाराणसी के मुख्य संवाददाता रितेश चंद्र श्रीवास्तव को पत्रकारिता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और निरंतर सक्रिय कार्य के लिए सम्मानित किया है।
रितेश चंद्र श्रीवास्तव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता में सामाजिक जागरूकता, जनहित के विषयों और समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाने पर विशेष जोर रहा है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. अमर बहादुर सिंह ने कहा कि युवा पत्रकारों की ऊर्जा और नवीन सोच समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करने वाले युवाओं को सम्मानित करना नई पीढ़ी को रचनात्मक और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रितेश ने वाराणसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ, दिल्ली, रांची एवं कर्नाटक के बेंगलुरु एवं मंगलुरु में भी रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा सामाजिक सेवा एवं गरीबों की मदद करना उनके समस्त परिवार के स्वभाव में है।







