वाराणसी में आज शाम यातायात डायवर्जन, एयरपोर्ट मार्ग से न गुजरें
वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन को देखते हुए आज शाम शहर में बड़े पैमाने पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होटल ताज पहुंचेंगे।
इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक एयरपोर्ट से होटल ताज मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वीवीआईपी मूवमेंट के एक घंटे पहले ही सड़क पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार है:बाबतपुर चौकी चौराहा से शहर आने वाले वाहन बड़ागांव थाने की ओर डायवर्ट होंगे।हरहुआ फ्लाईओवर पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
व्यास मोड़ और भेलखा मोड़ से हरहुआ की ओर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।वाजिदपुर से हरहुआ की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।गिलट बाजार से भोजूबीर/तरना की बजाय सेंट्रल जेल रोड और शिवपुर बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।भोजूबीर तिराहा से सर्किट हाउस या गिलट बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार भेजा जाएगा।गोलघर कचहरी से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले वाहन आंबेडकर चौराहा व अर्दली बाजार डायवर्ट होंगे।जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर व भोजूबीर तिराहा की ओर न जाकर वाहन सेंट्रल जेल रोड से गुजरेंगे।
आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता कॉलेज तिराहा की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहन गोलघर कचहरी डायवर्ट होंगे।जेएचवी तिराहा से आशियाना की ओर जाने वाले वाहनों को छावनी की तरफ भेजा जाएगा।मिंट हाउस से आशियाना की ओर जाने वाले वाहन इंडिया होटल चौराहा की ओर डायवर्ट होंगे।
इंडिया होटल चौराहा से होटल ताज की ओर आवागमन बंद रहेगा। वाहन जेएचवी तिराहा की ओर मोड़े जाएंगे।नदेसर तिराहा से होटल ताज की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए नागरिक 5 से 8 बजे तक उक्त मार्गों का उपयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।






