वर्करो और साथियों के अधिकारों की आवाज बने बलराम सिंह दहिया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

गया, बिहार। कर्मचारियों, वर्करों और साथियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए लंबे समय से निरंतर सक्रिय रहने वाले Federation of PTI के जनरल सेक्रेटरी बलराम सिंह दहिया को उनके उल्लेखनीय संगठनात्मक एवं सामाजिक योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

गया, बिहार में 19, 20 एवं 21 सितंबर 2026 को आयोजित 46वीं संगोष्ठी के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में बलराम सिंह दहिया को यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं यूएनआई के हेड डॉ. अशोक उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, ट्रेड यूनियनों और मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।बलराम सिंह दहिया लंबे समय से Federation of PTI के माध्यम से कर्मचारियों और वर्करों के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। संगठन से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं को समझना, उनके अधिकारों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना तथा साथियों के हित में निरंतर प्रयास करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने कर्मचारियों के बीच संवाद और एकजुटता को मजबूत करने के साथ-साथ यूनियन से जुड़े साथियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए लगातार काम किया है। कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें साथियों के बीच एक मजबूत संगठनात्मक पहचान दिलाई है।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि वर्षों तक कर्मचारियों और साथियों के हित में किए गए निरंतर संघर्ष, सेवा और संगठनात्मक योगदान का सम्मान है।

बलराम सिंह दहिया ने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरह साथियों के मुद्दों को प्राथमिकता दी, वह संगठन के अन्य सदस्यों के लिए भी प्रेरणादायी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद बलराम सिंह दहिया ने इस सम्मान के लिए आयोजकों, अपने साथियों और संगठन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और साथियों के हितों के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी और संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों के अधिकारों के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *