400 मीटर तैराकी में मेजबान 34वीं वाहिनी ने जीता स्वर्ण

वाराणसी (भुल्लनपुर)29वीं पूर्वी जोन अंतरवाहिनी तैराकी एवं क्रास कंट्री प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान 34वीं वाहिनी पीएसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर तैराकी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तरणताल में तैराकी स्पर्धाएं आयोजित हुईं।

100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 42वीं वाहिनी प्रयागराज ने प्रथम, 48वीं वाहिनी ने द्वितीय तथा 34वीं वाहिनी वाराणसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं 200 मीटर तैराकी में 42वीं वाहिनी ने पहला, 34वीं ने दूसरा और 42वीं वाहिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

4×100 मीटर मेडले रिले में 4वीं वाहिनी ने प्रथम, 12वीं ने द्वितीय और 20वीं वाहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर तैराकी में मेजबान 34वीं वाहिनी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा,

जबकि 12वीं वाहिनी द्वितीय और 42वीं वाहिनी तृतीय स्थान पर रही।

इसी क्रम में भुल्लनपुर स्थित पीएसी मैदान में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 48वीं वाहिनी के अनुज पासवान ने प्रथम स्थान हासिल किया।

20वीं वाहिनी के अभिषेक यादव द्वितीय तथा 36वीं वाहिनी रामनगर के रत्नेश तृतीय स्थान पर रहे।प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की 10 वाहिनियों—4वीं, 12वीं, 20वीं, 33वीं, 34वीं, 36वीं, 37वीं, 39वीं, 42वीं एवं 48वीं—के कुल 205 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजन के दौरान पीएसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन शाम 3 बजे किया जाएगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ था, जिसका उद्घाटन सेना नायक मीनाक्षी कात्यायन ने किया