ब्रेकिंग न्यूज़ | वाराणसीउदय प्रताप कॉलेज में दिनदहाड़े गोलीकांड, छात्र की मौत से मचा हड़कंप

दिनांक 20 मार्च 2026 वाराणसी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज (यू.पी. कॉलेज) में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब छात्रों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और एक छात्र को गोली मार दी गई। इस घटना में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूर्यप्रताप सिंह (निवासी कपसेठी) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यप्रताप सिंह रोज की तरह कॉलेज पहुंचे थे और सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में मौजूद थे। तभी चांदमारी निवासी छात्र मनजीत वहां पहुंचा और पूर्व विवाद के चलते नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले में तीन गोलियां सूर्यप्रताप के शरीर में जा लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटनास्थल पर खून फैल गया और उनकी किताबें-कॉपी बिखर गईं।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटीघटना के बाद आरोपी मनजीत मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भागते समय उसने पिस्टल पास ही कूड़े में फेंक दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को पहले सिंह मेडिकल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का बयानमौके पर पहुंचे प्रमोद कुमार (डीसीपी) ने हालात का जायजा लिया, जबकि गौरव कुमार (एसीपी) ने बताया कि छात्र को सीने के ऊपर गोली लगी थी और हालत बेहद गंभीर थी, जिसके चलते उसे बचाया नहीं जा सका।

छात्रों का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनातछात्र की मौत की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। गुस्साए छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा के मद्देनजर अन्य छात्रों को परिसर से बाहर निकाला गया।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएंगौरतलब है कि यू.पी. कॉलेज परिसर में पहले भी विवाद और हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने छात्रों और शिक्षकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।