चंदौली पुलिस ने गोतस्करी का प्रयास विफल किया, 04 गोवंश बरामद

चंदौली, 09 सितम्बर 2025 – गोतस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चंदौली पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने जगदीशपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से 04 गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लदा हुआ बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चंद्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान मध्धुपुर रोड से तेज रफ्तार में आती एक सफेद स्कार्पियो (नम्बर UP70AL1157) को रोकने का प्रयास किया गया।
वाहन चालक चेकिंग देखकर गाड़ी कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस टीम ने जब वाहन की जांच की तो उसमें अमानवीय ढंग से 04 गोवंश भरे हुए मिले। बरामद गोवंशों को सुरक्षित छुड़ाया गया और वाहन को कब्जे में ले लिया गया।
इस मामले में थाना चंदौली पर मु0अ0स0 256/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी टीम:निरीक्षक रामजीत यादवउपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंहउपनिरीक्षक अरुणेश कुमार सिंहहेड कांस्टेबल शिवचन्द सरोज कांस्टेबल दिलीप कुमार






