वाराणसी तहसील राजातालाब में वृद्ध ने लगाई खुद को आग, मौके पर अफरा-तफरी
वाराणसी। तहसील राजातालाब परिसर शुक्रवार को उस समय दहल उठा जब एक वृद्ध ने मुकदमे में हारने से आहत होकर स्वयं को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग किसी मामले को लेकर एसडीएम से मिलने पहुँचा था।
जैसे ही उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई, तहसील परिसर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन आग बुझाने के लिए केवल 4-6 लोग ही आगे आए।
वहीं अधिकांश लोग तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे।स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया।यह घटना समाज पर बड़ा सवाल खड़ा करती है







