NIA के DSP पर 2.5 करोड़ की घूसखोरी का आरोप, CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में DSP अजय प्रताप सिंह पर 2.5 करोड़ रुपये की घूस मांगने का आरोप लगा है। CBI ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। अजय प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के तोरवां गांव के निवासी हैं।

सूत्रों के अनुसार, अजय प्रताप सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 2.5 करोड़ रुपये की घूस की डील की थी। उनके खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद, CBI ने निगरानी बढ़ाई और आखिरकार उन्हें हिरासत में लिया। अजय प्रताप सिंह पहले इनकम टैक्स विभाग में चयनित हुए थे और बाद में NIA में डेपुटेशन पर आए थे।

चौंकाने वाली बात यह है कि महज दो साल की सेवा में ही अजय प्रताप सिंह ने इतनी संपत्ति अर्जित कर ली थी कि वे करोड़पति बन गए थे। CBI ने उनकी संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच भी शुरू कर दी है, जिससे भ्रष्टाचार के और भी मामले उजागर होने की उम्मीद है।

यह घटना प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक और गंभीर मिसाल है, जिसने कानून व्यवस्था की साख को हिला दिया है। NIA और अन्य संबंधित विभागों ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।