डॉ. इंदुकान्त दीक्षित को ‘ऑब्जर्वर’ सम्मान मिलने पर मीडिया और यूनियन के पदाधिकारियों ने जताई खुशी
वाराणसी 2 अक्टूबर । प्रतिष्ठित पत्रकार और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) एवं भाषा, मंगलूरू (कर्नाटक) के ब्यूरो प्रमुख एवं प्रधान संवाददाता डॉ. इंदुकान्त दीक्षित को “ऑब्जर्वर” सम्मान से नवाजे जाने पर मीडिया जगत और पत्रकार यूनियनों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। इस मौके पर मीडिया कर्मियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नैतिक और पेशेवर योगदान को सराहा।

फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी बलराम सिंह दहिया ने कहा, “डॉ. इंदुकान्त दीक्षित नैतिकता और ईमानदारी के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में हमेशा सत्य और न्याय का साथ दिया है। उनके इस सम्मान से पूरा मीडिया जगत गर्व महसूस कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि इंदुकान्त जी की सरलता और सटीक रिपोर्टिंग ने हमेशा से ही पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
अशोक मलिक, अध्यक्ष, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), पंजाब :ने बधाई संदेश में कहा, “आपकी निष्ठा और जोश से हम पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष में आश्वस्त हैं। आपके नेतृत्व में मीडिया संगठन को नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं।”

आई एफ डब्ल्यू जे के महासचिव विपिन धुलिया(दिल्ली ): ने भी डॉ. दीक्षित को बधाई देते हुए कहा, “इंदुकान्त दीक्षित जी ने अपने जीवन में पत्रकारिता के मूल्यों को हमेशा बनाए रखा है। उनके द्वारा किया गया कार्य आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लंबे और समर्पित करियर की सच्ची पहचान है।”

आई एफ डब्ल्यू जे के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा कि, “डॉ. इंदुकान्त दीक्षित ने न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, बल्कि वह एक मार्गदर्शक भी हैं। उनकी पत्रकारिता से जुड़ी नैतिकता और ईमानदारी हमेशा अनुकरणीय रही है।” उन्होंने आगे कहा कि दीक्षित जी का सम्मान पूरे मीडिया समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

राजेंद्र नाइक उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ( मुंबई) ने कहा, “आपने जिस निस्वार्थ भावना से पीटीआई के साथियों के लिए संघर्ष किया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं। आपका समर्पण अद्वितीय है।”
गोविंद स्वामी भूपति**, महासचिव, नेशनल कन्फेडरेशन इंडियन एक्सप्रेस,( चेन्नई) ने कहा, “मीडिया संगठन में आपके योगदान से हमें अपार प्रेरणा मिलती है। आपने हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य किया है, जो आपके नेतृत्व को दर्शाता है।”
जार्ज कुट्टी, कार्यकारिणी सदस्य, फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (केरल) : ने भी डॉ. दीक्षित को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी भागीदारी से मीडिया संगठन में एक नई ऊर्जा और दिशा मिली है।”

संतोष चतुर्वेदी, नेशनल कन्फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव (मथुरा, उत्तर प्रदेश) ने डॉ. इंदुकान्त दीक्षित को ‘ऑब्जर्वर’ सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “बांके बिहारी जी की कृपा से आपकी ऊर्जा यूं ही बनी रहे और आप का सहयोग हम सभी को मिलता रहे। आपके नेतृत्व में हम सभी को मार्गदर्शन मिलता है, जो संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है।

अतनु पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (कोलकाता) ने कहा, “आप पीटीआई के साथियों के साथ-साथ अन्य मिडिया कर्मियों के दर्द को अपना दर्द मानते हैं। यह आपके अद्वितीय व्यक्तित्व और सहानुभूति की मिसाल है।

ए. जी. मोहन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (तमिलनाडु) ने कहा, “जब से आप पीटीआई से जुड़े हैं, तब से लेकर अब तक आप लगातार अपने साथियों के कल्याण के बारे में सोचते रहे हैं। यह आपकी सज्जनता और समर्पण को दर्शाता है।”
मोहमद बशीर कार्यकारिणी सदस्य फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (श्रीनगर) ने बधाई देते हुए कहा, “आपने हमेशा मिडिया कर्मियों की लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर लड़ा है। हम आपके इस समर्पण के लिए आपको धन्यवाद देते हैं।”

दिलीप शान कार्यकारिणी सदस्य फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (जम्मू) : ने बधाई देते हुए कहा, “डॉ. इंदुकान्त दीक्षित जैसे निष्ठावान पत्रकारों का सम्मान होना, न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की स्वीकृति है, बल्कि यह पूरी पत्रकारिता बिरादरी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।”

अनिल ओहरी कार्यकारिणी सदस्य फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया प्रयागराज (यू पी) : ने भी डॉ. दीक्षित को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मिडिया संगठन में उनके आने के बाद से कार्यों में गति आई है।
दसम रेड्डी कार्यकारिणी सदस्य फेडरेशन ऑफ प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया बैंगलोर ने डॉ. इंदुकान्त दीक्षित को बधाई देते हुए कहा, “मीडिया के छोटे से लेकर बड़े पत्रकार तक, किसी की कोई परवाह नहीं करता। लेकिन आपका साथ पाकर हम सभी का मनोबल बढ़ जाता है। आपकी ऊर्जा और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करते हैं, और हम आशा करते हैं कि आप इसी तरह हमारा सहयोग करते रहेंगे।”
देश के हर कोने से मीडिया पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से डॉ. इंदुकान्त दीक्षित को ‘ऑब्जर्वर’ सम्मान मिलने पर बधाई संदेश लगातार प्राप्त हो रहे हैं। सभी ने उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण की सराहना की है। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जब से उन्होंने नेशनल कन्फेडरेशन में अपनी भूमिका निभानी शुरू की है, संगठन के कार्यों में उल्लेखनीय गति आई है।
मीडिया कर्मियों का कहना है कि डॉ. दीक्षित की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व की वजह से जो भी निर्णय मीटिंग्स में लिए जाते हैं, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य बखूबी किया जा रहा है। उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है और उनके द्वारा किए गए सुधार संगठन के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।






