बड़ी खबर: वन विभाग के मुखिया सुनील चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UPPSC के सदस्य नियुक्त
27/11/2026 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक अहम प्रशासनिक नियुक्ति की गई है। प्रदेश की राज्यपाल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सुनील चौधरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), प्रयागराज का सदस्य नियुक्त किया है।
वन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील चौधरी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में नई भूमिका निभाएंगे। राज्यपाल की ओर से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही सुनील चौधरी की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में एक नया अध्याय जुड़ गया है।







