इलाहाबाद हाईकोर्ट में दशहरा अवकाश: 8 दिन के लिए न्यायिक कार्य ठप, 15 अक्टूबर से फिर होगी सुनवाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दशहरे के अवसर पर 8 दिन का अवकाश घोषित किया गया है, जिसके चलते न्यायिक कार्य अगले सप्ताह तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। अब 15 अक्टूबर से केसों की सुनवाई दोबारा शुरू होगी। जिन नए दाखिल मामलों की सुनवाई अवकाश से पहले नहीं हो पाई, वे सभी अब इसी तारीख के बाद सूचीबद्ध किए जाएंगे।
अक्टूबर में केवल 13 दिन खुला रहेगा हाईकोर्ट
दशहरा और दीपावली के कारण हाईकोर्ट में अक्टूबर माह में केवल 13 दिनों तक ही न्यायिक कार्य होंगे। अवकाश की अवधि में न्यायाधीश, अधिवक्ता और कोर्ट का कर्मचारी स्टाफ छुट्टियों पर चला जाता है, जिससे कोर्ट में कार्य लगभग ठप हो जाता है।
विशेष परिस्थितियों में अर्जियां होंगी स्वीकार
अगर अवकाश के दौरान कोई विशेष घटना घटती है, जिसकी सुनवाई अविलंब आवश्यक हो, तो वादकारी अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष अर्जी दाखिल कर सकता है। रजिस्ट्रार जनरल इसे चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाएंगे, जिसके बाद आवश्यकता अनुसार शहर में उपलब्ध न्यायाधीश की एक विशेष बेंच गठित की जाएगी ताकि इस मामले की सुनवाई तत्काल हो सके।
हाईकोर्ट की यह लम्बी छुट्टी दशहरा और दीपावली के उपलक्ष्य में होती है, जो हर वर्ष परंपरागत रूप से घोषित की जाती है।







