बी एच यू हैदराबाद गेट के पास होम स्टे की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

वाराणसी। 8 सितम्बर 2025 : बीएचयू हैदराबाद गेट के समीप चितईपुर इलाके में होम स्टे की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 17 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 9 महिलाएं, 2 ग्राहक पुरुष, 5 वर्कर और गेस्ट हाउस का मालिक शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से एसएस गेस्ट हाउस के नाम से किराए पर मकान लेकर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

यहां ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से युवक-युवतियों को बुलाया जाता था और ग्राहकों में कई बड़े संस्थानों से जुड़े लोग भी शामिल होते थे।पुलिस को इस गेस्ट हाउस की जानकारी तब मिली जब हाल ही में एक ग्राहक से विवाद की शिकायत सामने आई।

शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई तो अंदर का दृश्य चौंकाने वाला था। कमरे अंधेरे में रखे गए थे और कई आपत्तिजनक हालात में लोग मिले।छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से बड़ी संख्या में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

सभी आरोपियों को चितईपुर थाने लाकर पूछताछ की जा रही है!

–