अखिलेश यादव का सीधा हमला: “उस IAS अधिकारी को माफ नहीं करुंगा
”लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहली बार खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी का नाम लिया और उन पर तीखा प्रहार किया।
अखिलेश यादव ने कहा—> “नहीं भूल सकता हूं मैं… मैंने कई बार कहा है और फिर कह रहा हूं। टोटी चोरी वाला मामला एक अखबार ने स्टिंग ऑपरेशन में उजागर किया था। उस समय एक पत्रकार ने पूरी जानकारी दी थी और उसी में नाम आया था IAS अवनीश अवस्थी का।
सरकार भी जान ले, सरकार चलाने वाले भी जान लें कि ये बातें हम भूलने वाले नहीं हैं।”उन्होंने आगे OSD कौशिक का भी जिक्र करते हुए कटाक्ष किया—> “उसकी हाइट डस्टबिन जितनी है। अगर बड़ा डस्टबिन देखा होगा तो उतनी ही हाइट है उसकी।”
अखिलेश यादव का यह बयान राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है, क्योंकि अब तक वे नाम लिए बिना ही सरकार पर निशाना साधते रहे थे। अवनीश अवस्थी पर यह सीधा हमला आने वाले दिनों में सियासी गर्मी और बढ़ा सकता है।







