शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता और समाज सेवा में योगदान देने वाले सम्मानित”
वाराणसी, 2 अक्टूबर 2025। ऑब्जर्वर पीस फाउंडेशन, वाराणसी ने इस वर्ष भी समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित करने की घोषणा की है। संस्था द्वारा शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा समाजसेवियों को विभिन्न श्रेणियों में चुना गया है।
मुख्य पुरस्कार
ऑब्जर्वर आउटस्टैंडिंग पीपुल ऑफ ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी अवॉर्ड : पूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी, पूज्य असंग देव जी महाराज, महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज, डॉ. विक्रम सिंह (आई.पी.एस. अ.प्रा.), डॉ. एस.एन. साबत (आई.पी.एस. अ.प्रा.) समेत कई विद्वान।
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, इतिहासकार प्रो. राकेश पाण्डेय, पत्रकार गिरीश कुमार दूबे, श्रीमती श्वेता ठाकुर सहित अन्य प्रख्यात हस्तियाँ।
मैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड : प्रो. संजय सिंह, डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. गोपी निम्बारते, महंत गोविंद दास शास्त्री, उद्यमी राजेश गुप्ता, पत्रकार नितीश कुमार पाण्डेय आदि।
यंग एक्सीलेंस अवॉर्ड : डॉ. विनय चौधरी, युवा उद्यमी बृजेश गुप्ता, डॉ. संजय कुमार भारती, डॉ. आशीष शिवम्, डॉ. सन्तेश्वर मिश्र।संस्था के अध्यक्ष प्रो. अमर बहादुर सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी प्रत्यक्ष समारोह आयोजित नहीं होगा और सम्मान पत्र सभी चयनित महानुभावों को भेजे जाएंगे।
संस्था के प्रो. अमर ज्योति सिंह ने कहा कि उद्देश्य है युवा पीढ़ी को समाज सेवा व जनहित कार्यों के लिए प्रेरित करना।






