ईरान-इसराइल तनाव चरम पर: नेतन्याहू का बड़ा दावा — “तेहरान जल रहा है, मिशन पूरा कर लौटेंगे”

तेल अवीव/तेहरान, 16 जून 2025 — पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर से विस्फोटक मोड़ पर पहुंच गया है। इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर चल रहे सैन्य अभियानों को लेकर एक तीखा और उकसाने वाला बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि “तेहरान जल रहा है” और इसराइली मिशन अब पूरा होने के करीब है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,

“तेहरान जल रहा है। हमारा मिशन अब पूरा होने के क़रीब है, हम जल्द लौटेंगे।”

उन्होंने ईरानी नेतृत्व को सीधे तौर पर निशाने पर लेते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब ईरान में शासन परिवर्तन ज़रूरी हो गया है।

“ईरान में सरकार का बदलना ज़रूरी है और इसके लिए वहाँ की पूरी लीडरशिप को निशाना बनाना होगा। ईरानी नेतृत्व अब बेहद कमज़ोर हो चुका है।”

नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि इसराइल को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि ईरान अपने परमाणु हथियार यमन के हूती विद्रोहियों को सौंपने की तैयारी कर रहा है।

“हमें खुफिया जानकारी मिली है कि ईरान अपने परमाणु हथियार यमन के हूती विद्रोहियों को सौंपना चाहता है।”