डॉ. राकेश त्रिवेदी की भतीजी के विवाह में उमड़ा भाजपा परिवार, केंद्र–प्रदेश के दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद

वाराणसी।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गाजीपुर प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी जी की भतीजी के विवाह समारोह में भाजपा परिवार का विशाल जनसमर्थन देखने को मिला। यह भव्य वैवाहिक आयोजन वाराणसी के बाबतपुर स्थित बनारस किला में सम्पन्न हुआ,
जहाँ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।समारोह में उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुँचे।

प्रमुख रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी,

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’, गिरीश यादव, विधायक अवधेश सिंह, विधायक दीनानाथ भास्कर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील पटेल, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष एवं विधायक बिहारी लाल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, एनडीआरएफ के डीआईजी आलोक सिंह, आईजी इंदौर मनोज शर्मा, नई दिल्ली के आईटी डायरेक्टर, वरिष्ठ न्यायाधीश श्रवण शुक्ल, क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. राकेश त्रिवेदी जी ने सभी आगंतुकों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए प्रसिद्ध डॉ. त्रिवेदी को उनके कार्यकर्ताओं ने ऐसा नेता बताया जो सदैव उनके दुख-सुख में साथ खड़े रहते है। समारोह न केवल पारिवारिक उल्लास का प्रतीक बना, बल्कि भाजपा परिवार की एकजुटता और सामाजिक सौहार्द का भी सशक्त संदेश देता नजर आया







