ब रे का रंगशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, अर्जुन यादव के सौजन्य से हुआ विराट कुश्ती दंगल
वाराणसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समिति बरेका द्वारा 16 एवं 17 अगस्त को बरेका रंगशाला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आकर्षक श्रीकृष्ण झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वर्गीय हरि सरदार की स्मृति में उनके सुपुत्र श्री अर्जुन यादव के सौजन्य से बनारस रेल इंजन कारखाना के कुश्ती केंद्र में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी और आसपास के जिलों से आए नामी ग्रामीण पहलवानों ने दमखम दिखाया।
श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप मोहन खीर का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बरेका महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह, वाराणसी के मेयर श्री अशोक तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, पूर्व संयुक्त सचिव कर्मचारी परिषद श्री रामायण सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान श्री बच्चे लाल यादव, कर्मचारी परिषद सदस्य श्री अमित यादव, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूजा समिति के महामंत्री श्री राम प्रवेश यादव, अध्यक्ष श्री संजय यादव, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे






