सिपाही पिटाई कांड में पुलिस की कार्रवाई तेज, चार आरोपी गिरफ्तारअन्य हमलावरों की तलाश जारी
पीलीभीत:
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारीपीलीभीत।पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढका मोहल्ले में गश्त के दौरान सिपाही महावीर की बेरहमी से हुई पिटाई के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने बताया कि पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
मामले की गहनता से जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना में सिपाही महावीर को जमीन पर पटक कर लात-घूंसे से पीटा गया था, जबकि उसका साथी सिपाही मौके पर मूकदर्शक बना रहा। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि न केवल हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होगी, बल्कि घटना में लापरवाही बरतने वालों की भी जांच की जा रही है।






