भारत-पाक तनाव पर बोले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, आतंकी हमले के बाद संयम बरतने की दी सलाह
नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच, भारत दौरे पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इस मुद्दे पर बयान दिया है।
उपराष्ट्रपति वेंस ने भारत से अपील की है कि वह इस हमले के जवाब में ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे यह मामला बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखना जरूरी है।साथ ही, वेंस ने पाकिस्तान को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए और अपनी जमीन पर मौजूद आतंकियों का सफाया करना चाहिए।
गौरतलब है कि जब यह आतंकी हमला हुआ, उसी समय जे.डी. वेंस भारत दौरे पर थे,






