डा 0 इंदुकांत दीक्षित को निष्पक्ष, निर्भीक और उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मिलेगा सम्मान
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान करने तथा निर्भीक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता
सम्मान के लिए पत्रकारिता जगत की पांच प्रमुख हस्तियों का चयन किया गया है।
फाउंडेशन ने द प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) एवं भाषा, मंगलूरू (कर्नाटक) के ब्यूरो प्रमुख एवं प्रधान संवाददाता डॉ. इन्दुकान्त दीक्षित को उनकी निष्पक्ष, त्वरित और उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सर्वश्रेष्ठ पत्रकार पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
फाउंडेशन के अनुसार, डॉ. दीक्षित ने लगभग साढ़े तीन दशकों के अपने पत्रकारिता जीवन में पत्रकारिता के मूल्यों और सिद्धांतों को अक्षुण्ण रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। उनका कार्य और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता अन्य पत्रकारों के लिए अनुकरणीय है।
इसी क्रम में ए.एन.आई. (ANI), वाराणसी के ब्यूरो प्रमुख डॉ. गिरीश कुमार दूबे, द पायनियर, वाराणसी के विशेष संवाददाता श्री रमेश कुमार सिंह, द टाइम्स ऑफ इंडिया, वाराणसी के वरिष्ठ संवाददाता श्री बिनय सिंह तथा जनवार्ता हिन्दी दैनिक/डिजिटल, वाराणसी के समूह संपादक डॉ. राजकुमार सिंह को भी इस वर्ष के ऑब्जर्वर बेस्ट जर्नलिस्ट अवार्ड के लिए चुना गया है।
फाउंडेशन ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार संप्रेषण का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनमत निर्माण, जनसमस्याओं को सामने लाने और समाज को जागरूक करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
ऐसे में लंबे समय से पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहकर कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित करना नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरणा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।






